फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कलोल से बबखाल पुल तक सड़क हुई बदहाल

कलोल से बबखाल पुल तक सड़क हुई बदहाल

Thu, 05 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कलोल से बबखाल पुल तक सड़क हुई बदहाल
बारिश के बाद शेरवां में सड़क पर हुआ जलभराव
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। भारी बारिश के चलते उपमंडल झंडूता के पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के कलोल से बबखाल पुल तक सड़क पर पड़ी मिट्टी दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। सड़क पर फिसलन इतनी ज्यादा हो गई है कि दोपहिया वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं रह गया है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क ही हालत को समय रहते सुधारा जाए।
बबखाल पुल के निर्माण के लिए भारी भरकम मशीनों को ले जाने के लिए इस सड़क को चौड़ा किया गया था। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कलोल से जेजवी-मरोतन-बबखाल पुल तक सड़क को चौड़ा करने का कार्य किया था लेकिन उसके बाद सड़क पर पड़ी मिट्टी से जहां लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है वहीं सड़क पर दो पहिया वाहनों के साथ ही बड़े वाहन भी फिसल कर दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बीते दिनों हुई भारी बारिश से सड़क पर फिसलन का खतरा बढ़ गया है। इसमें कोई भी वाहन इसकी चपेट में आ सकते हैं।
क्षेत्र के लोगों श्याम सिंह, बलवीर सिंह, सुरेश कुमार, रणजीत सिंह, मनसा राम, रमेश कुमार, सोहन लाल, धर्म सिंह, अमर सिंह, करतार सिंह, दिनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, नंद लाल, अरविंद, नीतीश कुमार, नीरज, अजय, राजेश, संजय, अशोक, प्रकाश चंद, बलदेव, भाग सिंह, किशोरी लाल, पवन सहित अन्य लोगों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने बबखाल पुल के निर्माण कार्य के लिए ले भारी मशीनें ले जाने के लिए सड़क मार्ग को चौड़ा किया था। इस कारण सड़क पर मिट्टी पड़ी हुई है। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एमएल शर्मा ने बताया कि मौके पर कर्मचारियों को भेजकर समस्या का शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा।
.....
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed