फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एनएच पर पर्यटकों की बस हुई खराब, 6 घंटे लगा जाम

एनएच पर पर्यटकों की बस हुई खराब, 6 घंटे लगा जाम

Sun, 27 May 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
एनएच पर पर्यटकों की बस हुई खराब, 6 घंटे लगा जाम
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर धारकांसी के पास शनिवार को चंडीगढ़ जा रही पर्यटकों की बस खराब हो गई। इससे नेशनल हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते जाम कई किलोमीटर तक जा पहुंचा। इससे हजारों छोटे व बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। तपती गर्मी में स्थानीय लोगों व पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वारघाट पुलिस ने करीब 6 घंटे बाद जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

धारकांसी के पास शनिवार सुबह एक पर्यटक बस बीच सड़क पर खराब हो गई। बस पहाड़ी के साथ अटक गई और अगला हिस्सा सड़क पर आ गया। इसकी वजह से यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। सुबह पांच बजे के करीब बंद हुए मार्ग को स्वारघाट पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 11 बजे खुलवाया। स्वारघाट के नालियां से गंभरपुल तक लगभग 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

इस कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन दोनों तरफ फंस गए। खराब बस को अन्य वाहन के साथ बांधकर सड़क किनारे खड़ा किया गया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। स्वारघाट पुलिस थाना की करीब चार साल से खड़ी रिकवरी वैन एक बार फिर सफेद हाथी साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने एक रिकवरी वैन स्वारघाट पुलिस थाना को सौंपी थी। लेकिन, चालक नहीं है। जाम के कारण सरकारी व निजी बसों को बनेड़ से स्वारघाट के लिए वाया जकातखाना पंजपीरी होकर भेजना पड़ा। पुलिस थाना स्वारघाट के प्रभारी एसएचओ संजय कुमार ने कहा कि पर्यटक बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण जाम की समस्या पैदा हुई। रिकवरी वाहन के मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed