फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शराब ठेके के विरोध में श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

शराब ठेके के विरोध में श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

Sat, 14 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
शराब ठेके के विरोध में श्रद्धालुओं का प्रदर्शन
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई में शनिवार को बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने शराब ठेके और मीट-मछली की दुकानों को कस्बे से हटाने के लिए प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं ने शाहतलाई मंदिर से गुरुना झाड़ी मंदिर तक बाबा जी के जयकारा लगाते शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। शराब ठेके के सामने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। आबकारी एवं कराधान अधिकारी निष्ठा बाली ने श्रद्धालुओं को ठेके को हटाने के बारे में आश्वासन दिया और शीघ्र उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाने की बात कही।
विज्ञापन

ज्ञापन में श्रद्धालुओं ने हरिद्वार और श्री आनंदपुर साहिब की तरह इस धार्मिक नगरी को भी ड्राई जोन बनाने की मांग की है। श्रद्धालुओं ने कहा कि ज्वालाजी और चिंतपूर्णी माता मंदिरों से शराब व मीट मछली की दुकानें 1000 वर्ग मीटर दूरी पर हैं। उसी तर्ज पर यहां से भी इन्हें हटाने की जरूरत है। अगर प्रशासन और सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो फिर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधीश से इस क्षेत्र को ड्राई जोन बनाने की मांग की है। इस धार्मिक नगरी से शराब ठेकों को हटाने के लिए कहा गया है। ताकि श्रद्धालुओं की श्रद्धा और भावनाओं को ठेस न पहुंचे। ज्योति बाबा वर्मा ने कहा कि अगर शीघ्र ही इस विषय पर सरकार और प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed