{"_id":"5a6091a64f1c1b86268b50c3","slug":"51516278182-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों के आने से पहले सदर में नहीं रहेगी पानी की समस्या: सुभाष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों के आने से पहले सदर में नहीं रहेगी पानी की समस्या: सुभाष
Updated Thu, 18 Jan 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते सुभाष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
बिलासपुर सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि सदर विस क्षेत्र में लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा। विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। वह बुधवार को सदर विस क्षेत्र के मोरसिंघी एवं पटेर में चुनाव के बाद धन्यवाद एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सदर चुनाव क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा। सरकार की नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोगों को उन योजनाओं का लाभ समय रहते मिल सके। आने वाले गर्मियों के दिनों में सदर चुनाव पीने के पानी की समस्या न रहे, इसके लिए कोलडैम पेयजल योजना का शेष बचा कार्य पूरा किया जा रहा है। छह माह में यह पेयजल योजना बन तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है। तब से देश ने हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। वहीं प्रदेश में भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। ठाकुर ने कहा कि सदर चुनाव क्षेत्र को गुंडाराज व माफियाराज से मुक्त करवाया जाएगा। ताकि भावी पीढ़ी को नशे की लत से बचाया जा सके। इससे पहले लोगों ने वहां पहुंचने पर विधायक सुभाष ठाकुर का स्वागत किया। उन्हें पगड़ी तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन