फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   5100 youth are waiting to get skill development allowance

Bilaspur News: कौशल विकास भत्ता मिलने की राह देख रहे 5100 युवा

Thu, 01 May 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
5100 youth are waiting to get skill development allowance
-भाजपा सदर मंडल उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

-38 निजी प्रशिक्षण केंद्रों की हालत बदतर, कई बंद होने की कगार पर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में कौशल विकास योजना के तहत पंजीकृत युवाओं को पिछले छह महीनों से भत्ता नहीं मिल रहा है, जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। भाजपा सदर मंडल उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार की नाकामी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सुभाष ठाकुर ने कहा कि कौशल विकास भत्ता योजना युवाओं के जीवन में अहम भूमिका निभाती है, लेकिन पिछले छह माह से भत्ते का भुगतान बंद है। इससे युवाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि यह सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। सरकार को तत्काल इस स्थिति में सुधार कर युवाओं को उनका हक देना चाहिए। ठाकुर ने बताया कि जिले में इस योजना के तहत कुल 5100 युवा पंजीकृत हैं। योजना के अंतर्गत पंजीकृत युवाओं को हर महीने 1000 रुपये का भत्ता मिलना चाहिए, लेकिन लगातार छह महीने से यह भुगतान रुका हुआ है। जिले में कुल 38 निजी प्रशिक्षण केंद्र भी योजना से जुड़े हैं। इन केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को भत्ता न मिलने से उनके प्रशिक्षण पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। प्रशिक्षकों को वेतन न मिलने और केंद्रों के किराये का भुगतान न हो पाने से कई केंद्र बंद होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। सुभाष ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि युवाओं और प्रशिक्षण केंद्रों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed