फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   5000 fine recovered from two conductors for keeping the door of a moving bus open

Bilaspur News: चलती बस का दरवाजा खुला रखने पर दो परिचालकों से वसूला 5000 जुर्माना

Thu, 12 Oct 2023 06:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
5000 fine recovered from two conductors for keeping the door of a moving bus open
अमर उजाला इम्पैक्ट
विज्ञापन

- पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों पर शुरू की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो बस परिचालकों से 5000 रुपये का जुर्माना वसूला है। इन परिचालकों ने चलती बस का दरवाजा का खुला रखा था।

घुमारवीं शहर में निजी बस चालक और परिचालक नियमों की ताक पर रखकर अवहेलना करने में लगे हैं। कई परिचालक चलती बस के दरवाजे खुले देखे जा सकते हैं। इस संदर्भ में अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। अब हालात ऐसे हो गए थे कि सवारियां ढोने की होड़ में बस परिचालक और चालक लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं, लेकिन बस चालकों के खिलाफ कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। मामला ध्यान में आने के बाद पुलिस ने ऐसे सभी निजी बस वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में आने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। वीरवार को दो निजी बस परिचालकों से जुर्माना वसूला गया है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed