फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   50 person donated blood in sai camp

सोई में 50 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य

Tue, 25 Jan 2022 08:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
50 person donated blood in sai camp
ुमारवीं के सोई गांव में शितिकंठ कल्याण एवं विकास संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान रक? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर घुमारवीं शहर से सटे सोई गांव में शितिकंठ कल्याण एवं विकास संस्था ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने लोगों को संबोधित कर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की अलख भी जगाई गई। शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं को मुख्यातिथि ने प्रमाणत्र के साथ-साथ औषधीय पौधे भी वितरित किए। शिविर में आईजीएमसी शिमला से आई चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दी।
विज्ञापन

शिविर में सुनील कुमार, गौरव शर्मा, ओंकार चंद, शिव कुमार, सूरज मेहता, राहुल शर्मा, रविंद्र कुमार, अनूप कुमार, संतोष चंदेल, कुलदीप कुमार, बलवीर, परुषोत्तम चंद, संदीप चौहान, सुरेंद्र पाल, पंकज शर्मा, राजकुमार, राजिंद्र कुमार, संजय कुमार, अरुण शर्मा, मनोज कुमार, निखिल कुमार, सुरजीत, रविंद्र ढलारिया, होशियार सिंह, नवीन शर्मा, पीसी शर्मा, संजय कुमार, पंकज कुमार, मनोज कुमार, कुलविंद्र सिंह, लाल सिंह, चंद्रशेखर धर्माणी, नवीन कुमार, रोहित शर्मा, धर्मवीर सिंह, महिंद्र पाल, प्यार चंद, विवेक चंदेल, राहुल शर्मा, जगदेव धीमान, सुशील कुमार शर्मा, मदन लाल शर्मा, अनमोल कुमार, भारत भूषण, दीपांशु ठाकुर, विकास कुमार शर्मा, अमृत शर्मा, शुभम ठाकुर, रवि शर्मा और संदीप कुमार ने शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री राजेश शर्मा, पंचायत कोठी के उपप्रधान ओम प्रकाश बिट्टू, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र, शितिकंठ कल्याण एवं विकास संस्था के सचिव अधिवक्ता विकास शर्मा, अमृत शर्मा, मनु, संदीप शर्मा, आशीष मेहता और राहुल मेहता सहित अन्यों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed