फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   5 kg gas cylinder will be available in depots: Garg

डिपुओं में उपभोक्ताओं को पांच किलोग्राम एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर होगा उपलब्ध : गर्ग

Fri, 01 Apr 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
5 kg gas cylinder will be available in depots: Garg
बिलासपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश भर में खोले गए डिपुओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को पांच किलोग्राम एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर भी उपलब्ध करवाएगा। उपभोक्ताओं की सुविधा के मद्देनजर राज्य सरकार ने यह अहम निर्णय लिया है। यह बात जिला वेल्फेयर कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए आए खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने परिधि गृह में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत कर दी गई है और यह सिलेंडर उपभोक्ता कहीं भी ले जा सकेंगे और कहीं भी भरवा सकेंगे। सरकार लोगों को घरद्वार के पास सस्ता राशन उपलब्ध करवा रही है। हालांकि बाजारों में खाद्य वस्तुओं के दाम जरूर बढ़े हैं लेकिन, सस्ते राशन के डिपुओं में आधे रेट पर दालें दी जा रही हैं। 141 रुपये में लीटर सरसों का तेल मिल रहा है। इसके साथ ही आने वाले समय में डिपुओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को कई अन्य जरूरी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। राशन की गुणवत्ता को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को इस बाबत सख्त आदेश जारी किए गए हैं। यदि कहीं से कोई भी गड़बड़ी की शिकायत उनके पास आती है तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में शामिल लोगों को मुफ्त राशन अगले छह माह के लिए उपलब्ध करवाने के फैसले का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले दो सालों तक आठ आठ माह तक गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया है और अब आगे छह माह के लिए यह व्यवस्था जारी रखने का निर्णय लेकर गरीबों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। इसके तहत गरीबों को पांच किलो चावल और गेहूं मुफ्त दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed