फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   46 masons and workers were given training on safe building construction.

Bilaspur News: 46 मिस्त्रियों और श्रमिकों को दिया सुरक्षित भवन निर्माण का प्रशिक्षण

Fri, 09 Jan 2026 07:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 09 Jan 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
46 masons and workers were given training on safe building construction.
पपलाह में आयोजित सुरक्षित भवन निर्माण का प्रशिक्षण में मौजूद प्रशिक्षु व अन्य। स्रोत: आयोजक
पपलाह में संपन्न हुआ पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

आपदाओं के दौरान सुरक्षित भवन निर्माण तकनीकों की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिलासपुर की ओर से घुमारवीं की ग्राम पंचायत पपलाह में सुरक्षित भवन निर्माण एवं आपदा प्रबंधन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। शिविर में क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों के मिस्त्रियों और तकनीकी श्रमिकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत छत, करलोटी, कोटलु ब्राह्मणा, पलासला, पपलाह, कपाहड़ा ओर सडयांर से 46 मिस्त्री व तकनीकी श्रमिकों ने सहभागिता की। शिविर का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित भवन निर्माण तकनीकों की जानकारी देना और आपदा जोखिम को कम करने के उपायों से प्रतिभागियों को अवगत करवाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा भूकंप, भूस्खलन व अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत मजबूत एवं सुरक्षित भवन निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को मजबूत नींव, सही निर्माण सामग्री के चयन, भवन की संरचनात्मक मजबूती, संतुलन एवं लोड वितरण जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही भूकंपरोधी निर्माण पद्धतियों एवं पुराने भवनों की सुदृढ़ीकरण तकनीकों पर भी प्रकाश डाला गया। शिविर में सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि मिस्त्री एवं तकनीकी मजदूर वास्तविक परिस्थितियों में सुरक्षित निर्माण तकनीकों को अपनाकर कार्य कर सकें। प्रशिक्षकों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है, ऐसे में सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से किया गया निर्माण जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed