{"_id":"6a89edb72f390cba63053884","slug":"45000-devotees-paid-obeisance-to-maa-naina-devi-at-the-shravan-ashtami-fair-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-166085-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्रावण अष्टमी मेले में 45 हजार श्रद्धालुओं ने किए मा नयना देवी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्रावण अष्टमी मेले में 45 हजार श्रद्धालुओं ने किए मा नयना देवी के दर्शन
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : udhampur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ दस दिवसीय मेला, छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में 13 अगस्त से चल रहे श्रावण अष्टमी मेले का शनिवार को विधिवत समापन हो गया। मेले के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। पूर्णाहुति के दौरान मंदिर न्यास अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपाल ने हवन कुंड में आहुतियां डालकर माता श्री नयना देवी जी से क्षेत्र और श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की कामना की।
मेले के अंतिम दिन भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। शनिवार को करीब 45 हजार श्रद्धालु श्री नयना देवी जी के दरबार पहुंचे और माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर शांतिपूर्वक माता के दर्शन किए। 13 अगस्त से शुरू हुए श्रावण अष्टमी मेले के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार पहुंचे। पूरे मेले के दौरान करीब छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता श्री नयना देवी जी के दर्शन किए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से विभिन्न व्यवस्थाएं की गई थीं।
मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात, पेयजल, सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं में सहयोग करने और निर्धारित मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई थी। समापन अवसर पर अधिकारियों ने मेले के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों, मंदिर न्यास कर्मचारियों, पुलिस जवानों, स्थानीय लोगों और विभिन्न सेवा समितियों का आभार जताया।