फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   45,000 devotees paid obeisance on the final day of the Shravan Ashtami fair.

Bilaspur News: श्रावण अष्टमी मेले के अंतिम दिन 45 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Fri, 21 Aug 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
45,000 devotees paid obeisance on the final day of the Shravan Ashtami fair.
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
मंदिर परिसर में दिनभर लगी रही कतारें, जयकारों से गूंजता रहा पूरा क्षेत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्रावण अष्टमी मेलों के अंतिम दिन शुक्रवार को शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मेले के अंतिम दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित हिमाचल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जवान तैनात रहे और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाए गए। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाले रखा। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर रवाना होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed