फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   45,000 devotees paid obeisance at Shri Naina Devi.

Bilaspur News: श्री नयना देवी के 45 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sun, 26 Jul 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
45,000 devotees paid obeisance at Shri Naina Devi.
भीषण गर्मी के बीच कतारों में लगे रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

-हवन कुंड में दी आहुतियां, जयकारों से गूंजा शक्तिपीठ

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दिनभर करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। भीषण गर्मी के बीच लोगों को कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मंदिर क्षेत्र से लेकर श्मशानघाट मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। स्थिति यह रही कि श्रद्धालुओं को श्मशान घाट मार्ग पर भी अपने वाहन खड़े करने पड़े।
सुबह से ही पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर परिसर दिनभर जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने मां नयना देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की, जबकि मंदिर परिसर स्थित पवित्र हवन कुंड में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। लंबी कतारों में घंटों इंतजार करने के बाद भी श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ माता के दर्शन के लिए डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा तथा सुविधा के व्यापक प्रबंध किए। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी दिनभर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करते रहे। शाम तक मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही और पूरा शक्तिपीठ भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। मंदिर न्यास अधिकारी चतर सिंह रनौत ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे, जिससे दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed