फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सरकार से प्रवक्ता पदनाम बदलने की उठाई मांग

सरकार से प्रवक्ता पदनाम बदलने की उठाई मांग

Mon, 29 Apr 2019 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
सरकार से प्रवक्ता पदनाम बदलने की उठाई मांग

विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ बिलासपुर की आम सभा का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा घुमारवीं में किया गया। सभा प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रवक्ताओं की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई।
बैठक में सरकार द्वारा मानी हुई मांगों की अधिसूचना जारी करवाने के लिए भविष्य कि रणनीति बनाने के लिए चर्चा की गई। मुख्य मांगों में पालमपुर अधिवेशन में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित प्रवक्ता पदनाम बहाल करना, सभी स्कूलों में उपप्रधानाचार्य का पद सृजित करना, नॉन बीएड कॉमर्स प्रवक्ताओं का नियमितीकरण का क्रियान्वयन अतिशीघ्र करवाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

जनरल हाउस में 2010 के बाद नियुक्त प्रवक्ताओं को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता व 16290 इनीशियल स्टार्ट दिया जाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा कंप्यूटर विषय नौवीं से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को सरकारी नौकरी की योग्यता के समक्ष डिप्लोमा देना, कंप्यूटर पढ़ने वाले छात्रों से ली जा रही फीस 110 रुपये बंद करवाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी ने सभी मुद्दों को सरकार के पटल तक ले जाकर हल करवाने का आश्वासन दिया।
बैठक में राज्य महासचिव संजीव ठाकुर, हमीरपुर के प्रधान तेज सिंह, बिलासपुर के प्रधान नरेश ठाकुर, पैटर्न सतीश शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान हेमराज, भूपेंद्र ठाकुर, जगदीश कौंडल, देशराज, रवि कांत, सुरेंद्र, पवन शर्मा, मदन लाल, सुरेश, राजेंद्र चंदेल, मनोज ठाकुर, सुशील, महेंद्र, शांति स्वरूप, यशपाल, राजेश, नरेश गुप्ता, गजेंद्र धीमान, राजेंद्र, रमेश जस्वाल आदि प्रवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed