फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   वर्तमान दौर में आपदा प्रबंधन की नितांत आवश्यकता : विवेक

वर्तमान दौर में आपदा प्रबंधन की नितांत आवश्यकता : विवेक

Thu, 04 Apr 2019 10:48 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
वर्तमान दौर में आपदा प्रबंधन की नितांत आवश्यकता : विवेक
बिलासपुर। प्राकृतिक आपदाओं का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता, न ही इन्हें रोका जा सकता है। लेकिन धैर्य, विवेक, परस्पर सहयोग व प्रबंधन से ही काफी हद तक इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। आपदाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान से बचा जा सके या इसे कम किया जा सके। यह बात उपायुक्त विवेक भाटिया ने 4 अप्रैल 1905 में कांगड़ा में आए भूकंप की याद में आयोजित मेमोरी वॉक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मेमोरी वॉक के माध्यम से लोगों को आपदा के दौरान किए जाने वाले बचाव कार्य के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने महिला व युवक मंडलों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्पोर्ट्स हॉस्टल के छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के बच्चों के अतिरिक्त बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे आपदा प्रबंधन को लेकर कार्य योजना तैयार करें तथा अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से बचाव के लिए स्कूल, कॉलेज, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला व युवक मंडलों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को समय-समय पर आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जाता है तथा विशेषज्ञों द्वारा मॉक ड्रिल करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत द्वितीय चरण में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में एडीएम राजीव कुमार ने कहा कि 1905 में कांगड़ा में आए भीषण भूकंप में हजारों की संख्या में लोगों और पशुधन की जानें गई थीं। वहीं रेनबो स्टार क्लब के प्रधान इशान अख्तर ने भी इस मौके पर मौजूद लोगों और युवाओं को संबोधित किया तथा रैली का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी देवी राम, बचन सिंह, डॉ. सुरजीत चंदेल, सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी अमित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed