फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बंबर का अध्यक्ष बनना जिला कांग्रेस में बदलाव के बड़े संकेत

बंबर का अध्यक्ष बनना जिला कांग्रेस में बदलाव के बड़े संकेत

Tue, 05 Feb 2019 11:10 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
बंबर का अध्यक्ष बनना जिला कांग्रेस में बदलाव के बड़े संकेत

विज्ञापन
रितेश गुलेरिया
बिलासपुर। जिला कांग्रेस में बंबर ठाकुर के अध्यक्ष बनते ही कई बड़े नेता चारों खाने चित हो गए। कभी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा हाशिये पर रखे गए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के जिला अध्यक्ष बनते ही जिला कांग्रेस में एक बड़े बदलाव की ओर भी संकेत माना जा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि जिला के कदावर नेता रामलाल ठाकुर को राज्य महासचिव के पद से हटा कर उपाध्यक्ष का पद देना भी संकेत कर रहा है कि जिला में बंबर ठाकुर का कद बढ़ा है।
हालांकि अभी आने वाले समय में नव नियुक्त अध्यक्ष जिला कांग्रेस में क्या बदलाव करते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा लेकिन एक बात तो साफ हो गई है कि जिला में दो ठाकुरों की वर्चस्व की जंग में बंबर ठाकुर बाजी मार गए है। जबकि बंबर ठाकुर लोक सभा चुनाव के लिए भी कुछ दिन पहले आवेदन कर ताल ठोक चुके हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अपने विधायक के कार्यकाल के दौरान बंबर ठाकुर अधिकांश समय सुर्खियों में रहे जिस कारण जिला व मंडल कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक व नव नियुक्त अध्यक्ष से दूरियां बना ली थी। यहां तक कि विस चुनाव में भी बंबर ठाकुर ने अपने स्तर पर मोर्चा संभाले रखा था। हार के बाद भी बंबर ठाकुर अपने समर्थकों के साथ लगातार सरकार और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोले रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बंबर ठाकुर ने बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में रैलियों का भी आयोजन कर पार्टी में अपनी पकड़ मजबूत की। इसका परिणाम यह है कि आज पार्टी ने उन्हें जिला अध्यक्ष का पद मिला। हालांकि अब जिला कांग्रेस में क्या बड़े बदलाव होंगे यह तो अगले कुछ दिनों में साफ होगा।

नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंबर ठाकुर का कहना है कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। पार्टी एक परिवार है सब को साथ लेकर चलना उनका लक्ष्य रहेगा।
----------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed