{"_id":"5bf5afa2bdec22694123e0c8","slug":"41542827938-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में ट्रक में आग लगने से केमरी के ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम में ट्रक में आग लगने से केमरी के ट्रक चालक की मौत
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमरी/बिलासपुर। चलते ट्रक में आग लगने से केमरी के एक ट्रक चालक की मौत हो गई तथा दो लोग झुलस गए। परिजनों का कहना है कि माओवादियों ने चलते ट्रक में पेट्रोल बम फेंक दिया था, इससे ट्रक में आग लग गई थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिजन चालक का शव लेने के लिए परिजन असम के लिए रवाना हो गए हैं।
केमरी के मोहल्ला माजुल्लानगर निवासी धान कारोबारी भूरे का पुत्र सद्दाम हुसैन (26) ट्रक चलाता था।परिजनों के मुताबिक वह चार दिन पूर्व मैदा लेकर असम के गोलाघाट को गया था। ट्रक में उसके साथ क्लीनर के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। केमरी पुलिस ने बुधवार की सुबह भूरे को सूचना दी कि आसाम के डुमरियागंज और गोलाघाट के बीच मंगलवार की रात करीब 12 बजे चलते हुए ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से सद्दाम समेत तीनों लोग झुलस गए थे। जिन्हें वहां की पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया तो सद्दाम की मौत हो गई है। सद्दाम की मौत की खबर से उसके घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में असम के लिए रवाना हो गए। सद्दाम की मौत की खबर कुछ ही देर में पूरी केमरी में फैल गई और अफसोस जताने वालों की भूरे के घर पर भीड़ लग गई। मृतक के घर बाहर मौजूद लोगों में चर्चा थी कि सद्दाम के चलते ट्रक में माओवादियों ने पेट्रोल बम फेंक दिया था। इससे ट्रक में आग लग गई और ट्रक में सवार लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। असम गए किसी व्यक्ति से संपर्क न होने के कारण घटना की सही जानकारी देने से परिजन भी कतरा रहे हैं। केमरी पुलिस ने भी घटना की पूरी जानकारी के प्रति अनिभिज्ञता जताई है।
------------------------
एक सप्ताह पूर्व ही हुई है सद्दाम की बहन की शादी
बिलासपुर। केमरी निवासी ट्रक चालक सद्दाम हुसैन की बहन परवीन की शादी एक सप्ताह पहले ही हुई है और सद्दाम शादी में शामिल था। बहन की शादी करके वह ट्रक लेकर चला गया था।