फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मॉडर्न सड़कों में किया जाए प्लास्टिक का सदुपयोग

मॉडर्न सड़कों में किया जाए प्लास्टिक का सदुपयोग

Mon, 20 Aug 2018 11:01 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
मॉडर्न सड़कों में किया जाए प्लास्टिक का सदुपयोग
road shimla damaged Hamirpur Kandraur Double Lane
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। उपायुक्त विवेक भाटिया ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि बेकार पड़े प्लास्टिक का सदुपयोग करने के लिए मॉडर्न सड़कों के रूप में प्रयोग में लाने के लिए संभावनाएं तलाशें। इस प्रयास से न केवल शहर में प्लास्टिक के कचरे से निजात मिलेगी बल्कि पर्यावरण का संरक्षण होगा।
उपायुक्त ने प्रशासन में दक्षता लाने के बारे में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहाकि प्रायोगिक तौर पर शहर के समीप के संपर्क मार्गों को बनाने के प्रयास करें। जिला बिलासपुर को स्वच्छ सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए समस्त जिला वासियों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे चिन्हित स्थलों पर ही कूड़े कचरे का निष्पादन करना सुनिश्चित बनाएं। जगह-जगह पर कूड़ा-कचरा फेंकने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कहाकि श्रीनयना देवी में मेलों के दौरान भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए प्रयोग में लाए गए ड्रोन के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए अन्य स्थलों पर भी ड्रोन को संचालित करने की संभावनाओं को भी तलाशा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपनिदेशक उच्च शिक्षा से कहा कि स्कूलों के प्रधानाचार्य और अध्यापकों को निर्देश जारी करें कि स्कूलों में शिक्षा में गुणवत्ता लाने व प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करना सुनिश्चित बनाएं। जिला में अतिक्रमण पर पूर्ण रूप से नियंत्रण लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन भवनों का नियमित रूप से निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। अवैध कब्जों के मामलों में किसी भी स्तर पर कोई भी कोताही सहन नहीं होगी। इस मौके व्यास प्योर, एम्स निर्माण, ऑन लाइन जमाबंदी, शहीद स्मारक, तरणताल के निर्माण, मॉडल फार्मर व अन्य मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
-----
डेंगू रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
उपायुक्त विवेक भाटिया ने जिला में डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा के पश्चात बताया कि सभी वर्गों के सामूहिक प्रयासों से डेंगू जैसी बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेंगू की रोकथाम के लिए व्यक्ति की प्राथमिक स्तर पर ही जांच सुनिश्चित करें।

----------
किसानों के लिए कार्यशालाएं आयोजित करें
उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे शून्य बजट प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए पंचायत व जिला स्तर पर किसानों के लिए कार्यशालाएं आयोजित करें ताकि प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना को जिला में गति प्रदान की जा सकें।
--------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed