फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिजली कटों से उपकरण बन गए शोपीस

बिजली कटों से उपकरण बन गए शोपीस

Sun, 15 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटों से उपकरण बन गए शोपीस
electricity demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी(बिलासपुर)। विद्युत उपमंडल भराड़ी के बाड़ा दा घाट बाजार में बिजली के अघोषित कट लगने से स्थानीय दुकानदारों व लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि लोगों को गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि समस्या से अवगत करवाने के बावजूद इसका समाधान नहीं हो सका है और गत एक सप्ताह से बिजली की आंख-मिचौली चल रही है।
अधिकतर दुकानदार विद्युत संचालित उपकरणों का प्रयोग करते हैं तथा विद्युत कटों के कारण सभी उपकरण शोपीस बनकर रह जाते हैं। ऐसे में दुकानदारों को कार्य करने में दिक्कत पेश आ रही है। स्थानीय दुकानदारों में पूर्व प्रधान पृथी सिंह ठाकुर, मदनलाल शर्मा, पंचायत उपप्रधान प्रेम लाल शर्मा, अनिल लखनपाल, अमरनाथ लखन पाल, राकेश सोनी, सुनील राणा, कुलदीप ठाकुर, अंजना शर्मा, जसवंत सिंह, शशि भूषण, सुनील कुमार सोनू, पृथी चंद, मथुरा दास, गरजा राम, पवन कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज शर्मा, जगदीश, प्रकाश, आत्मा राम, शिव कुमार, प्रवेश कुमार, सुषमा देवी, मोनिका, भावना, आरती, शीतल का कहना है कि बिजली को सुचारु रुप से जल्द से जल्द चालू किया जाए ताकि लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

उधर विद्युत उपमंडल भराड़ी के सहायक अभियंता प्रकाश चंद चंदेल ने कहा कि विभाग के कर्मचारियों को भेजकर लाइन की जांच करवाई जा रही है, जो भी समस्या होगी उसका हल कर दिया जाएगा ताकि लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्या का जल्द निपटारा कर दिया जाएगा। कई बार विद्युत लाइनों के रखरखाव के लिए भी विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed