फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एनओसी न मिलने के कारण लटका फायर बिग्रेड कार्यालय

एनओसी न मिलने के कारण लटका फायर बिग्रेड कार्यालय

Mon, 09 Jul 2018 08:28 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
एनओसी न मिलने के कारण लटका फायर बिग्रेड कार्यालय

विज्ञापन
एनओसी न मिलने पर लटका फायर बिग्रेड भवन निर्माण
आईपीएच विभाग देगा फायर बिग्रेड कार्यालय के लिए जमीन
कार्यालय न होने के कारण नेशनल हाईवे किनारे खड़े होते हैं विभाग के वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों को सेवाएं देने वाली फायर बिग्रेड घुमारवीं को आज तक अपना कार्यालय नहीं मिल पा रहा है। इस कारण फायर बिग्रेड को मजबूरी में अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ रहे हैं। जबकि जवानों को मजबूरी में शटर वाले कमरों में रहना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन ने फायर बिग्रेड के लिए जमीन का चयन तो कर रखा है लेकिन जमीन आईपीएच विभाग की है और संबंधित विभाग ने उसकी एनओसी नहीं दी है जिस कारण फायर बिग्रेड का अपना भवन नहीं बन पा रहा है।
इस जमीन पर कोर्ट के साथ ही आईपीएच विभाग का स्टोर है तो उसी जमीन से आठ बिस्वां का प्लाट फायर बिग्रेड को देना है। 19 फरवरी 2015 को फायर बिग्रेड का कार्यालय घुमारवीं में खोला गया है। इस कार्यालय में एक अत्याधुनिक बड़ी गाड़ी तथा एक छोटी गाड़ी है। कार्यालय बचत भवन के कमरों में चल रहा है तथा गाड़ी को पार्क करने के लिए उचित व्यवस्था न होने के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर खड़ा करना पड़ रहा है। कुछ समय पूर्व शरारती तत्वों ने गाड़ी का साइड गिलास भी तोड़ दिया था।
विज्ञापन

फायर बिग्रेड के कार्यालय में मौजूदा समय में पूरा स्टाफ मौजूद है जिसमें एक प्रभारी, तीन फायर मैन, दो चालक समेत आठ होमगार्ड के जवान हैं। मजबूरी में उक्त कर्मचारियों को शटर में रात गुजारनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेशक स्थानीय प्रशासन ने कार्यालय के लिए जमीन तलाश कर ली है तथा वार्ड नंबर 6 में कोर्ट के पास जमीन देख ली है लेकिन एनओसी न मिलने के कारण आज भी फायर बिग्रेड को अपना भवन नहीं मिल पा रहा है।

इनसेट...
जमीन देखी है, औपचारिकताएं बाकी
प्रशासन ने जमीन देख ली गई है और कुछ औपचारिकताएं अभी बची हैं, जैसे ही वह पूरी हो जाएंगी जमीन विभाग के नाम पर कर दी जाएगी। जो जमीन देखी है वह आईपीएच विभाग के अधीन है। उनके उच्च अधिकारियों के साथ जमीन का निरीक्षण कर लिया गया है तथा जैसे ही संबंधित विभाग एनओसी देता है तो जमीन फायर बिग्रेड के नाम दे दी जाएगी।
....एसडीएम शशी पाल शर्मा घुमारवीं
-----------------------
....संजय शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed