फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तूफान से बागवानों को 1.69 करोड़ का नुकसान

तूफान से बागवानों को 1.69 करोड़ का नुकसान

Tue, 05 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
तूफान से बागवानों को 1.69 करोड़ का नुकसान
बिलासपुर। जिले में तूफान से बागवानों को 1.69 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान आम की फसल को हुआ है। जिले के सैकड़ों बागवानों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक नुकसान आम की फसल को हुआ है। तूफान से जिले में आम की फसल को करीब 1.14 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसके अलावा लीची, अनार, सहित अन्य नकदी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जिले के ऊपरी और मैदानी क्षेत्रों में आम, लीची व स्ट्रोबरी, अनार का उत्पाद होता है। शुक्रवार को आए तूफान के कारण लगभग हर फसल प्रभावित हुई है। तूफान के कारण आम के पेड़ टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग बिलासपुर के उपनिदेशक राकेश कुमार गोयल ने बताया कि जिले में 1.69 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ है। रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जा रही है।

श्रीनयनादेवी क्षेत्र और तलाई में जंगल में आग लगने से भी आम के बागीचे चपेट में आए हैं। श्रीनयनादेवी में 600 पेड़ों का बागीचा जलकर राख हो गया है। जबकि शाहतलाई में भी एक आम का बागीचा आग की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed