{"_id":"5b0455d04f1c1be1408b7161","slug":"41527010768-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीर सुमन को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधीर सुमन को कारण बताओ नोटिस जारी
Updated Tue, 22 May 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। युकां महासचिव विवेक कुमार के बारे में मीडिया में बयानबाजी करना महासचिव हमीरपुर लोकसभा युवा कांग्रेस सुधीर सुमन को महंगा पड़ गया है। युकां की ओर से सुधीर सुमन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसका जवाब 24 घंटे के अंदर मांगा गया है। जवाब न देने पर सुधीर सुमन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि झंडूता कांग्रेस ने युकां महासचिव विवेक कुमार को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने के लिए प्रस्ताव पास किया था। जिस पर सुधीर शर्मा ने भी मीडिया में बयान जारी किया था।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय मोदगिल ने बताया कि सुधीर सुमन ने जो बयान मीडिया में दिया है वह अनुशासनहीनता में आता है। इसको लेकर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। उनसे नोटिस का जवाब 24 घंटे में मांगा गया है।
विज्ञापन
उधर, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झंडूता द्वारा प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव विवेक कुमार के खिलाफ जो कार्रवाई की है वह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के सात महीने बाद इस तरह की कार्रवाई पूर्णरूप से राजनीतिक दुर्भावना को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि विवेक कुमार पार्टी के सच्चे सिपाही हैं जो कि पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस पार्टी को जिला बिलासपुर व प्रदेश में मजबूत करते आएं हैं। कहा विवेक कुमार पूर्व की तरह ही प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव के पद पर कार्य करते रहेंगे।