फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पूर्व अर्द्धसैनिकों ने समस्याओं पर की चर्चा

पूर्व अर्द्धसैनिकों ने समस्याओं पर की चर्चा

Thu, 08 Feb 2018 11:23 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
पूर्व अर्द्धसैनिकों ने समस्याओं पर की चर्चा
भारतीय सैनिक - फोटो : demo pic

घुमारवीं (बिलासपुर)। देश के लिए सैनिकों का विशेष योगदान होता है। देश हमेशा वीर सैनिक का ऋणी होता है। सीमा पर यह नौजवान देश की सुरक्षा नहीं करते तो हम अपने घरों में सुरक्षित नहीं होते। इनकी बदौलत देश का प्रत्येक नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है।

विज्ञापन


घुमारवीं रैन बसेरा में आयोजित सेवानिवृत्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कल्याण संघ की जिला स्तरीय बैठक में तहसीलदार घुमारवीं गोपाल शर्मा ने कहा कि वह एक सैनिक परिवार से संबंध रखते हैं। देश के लिए सैनिक का क्या योगदान है, उससे वह भली भांति परिचित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। सेवानिवृत्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष रूपलाल लखनपाल ने कहा कि संघ संबंधित परिवारों की परेशानियों और कठिनाइयों को विभिन्न मंचों से उठाकर सरकार के ध्यान में लाता है। इस संघ में बिलासपुर के करीब 600 सदस्य हैं। संघ की स्थापना 2005 में की गई थी तथा हर महीना बैठक का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा होती है। रूपलाल लखनपाल ने कहा कि अधिकांश मामलों में पूर्व सैनिक बिना वजह कानूनी विवादों में फंसे हैं या फंसाए गए हैं। बैठक में अश्लील सिंह, सुखदेव, नंदलाल सिंह, लेख राम सहित विभिन्न संघ सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed