{"_id":"5a1857a14f1c1bc1678bd879","slug":"41511544737-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिलासपुर कॉलेज बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिलासपुर कॉलेज बना विजेता
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : amarujala
बिलासपुर। राजकीय डिग्री कॉलेज बिलासपुर में छात्रा वर्ग की इंटर कॉलेज हैंडबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर उपायुक्त बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज बिलासपुर विजेता बना। जबकि स्वामी विवेकानंद कॉलेज घुमारवीं उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान राजकीय डिग्री कॉलेज अर्की ने हासिल किया। जबकि, राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना चौथे स्थान पर रहा।
बिलासपुर कॉलेज व घुमारवीं कॉलेज के बीच खेला गया फाइनल मैच संघर्षपूर्ण रहा। मात्र एक अंक से बिलासपुर कॉलेज ने मैच को जीत लिया। मैच का स्कोर बिलासपुर के पक्ष में 35-34 रहा। मैच में बिलासपुर की ओर से शालिनी ने 18, शिवानी गौतम ने 9, प्रियंका ने 5, दीक्षा ने 2 व दीक्षा ने 1 गोल कर अपनी टीम की जीत में प्रमुख भूमिका निभाई। वहीं इस मैच की टॉप स्कोरर घुमारवीं कॉलेज की खिलाड़ी निधि रही। निधि ने अकेले ही 20 गोल दागे। जबकि घुमारवीं की दीपा ने 7, ज्योति ने 6 व पल्लवी ने एक गोल कर इस मैच को संघर्षपूर्ण बना दिया।
इससे पूर्व तीसरे स्थान के लिए अर्की व ऊना के बीच मैच हुआ। जिसमें अर्की ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 21-4 अंकों के भारी अंतर से ऊना को हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। इससे पूर्व उपायुक्त बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर को कॉलेज प्राचार्य बीबी सांख्यान ने हिमाचली शॉल व स्मृतिचिह्न भेंट कर स्वागत किया। उपायुक्त ने कहा कि बिलासपुर हैंडबाल में कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दे चुका है। इसके लिए बिलासपुर के लोग, प्रशिक्षक और खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।