{"_id":"5a119f5c4f1c1b156b8b6e21","slug":"41511104348-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुठेड़ा स्कूल में छठीं और नौवीं के बच्चे करेंगे अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुठेड़ा स्कूल में छठीं और नौवीं के बच्चे करेंगे अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठेड़ा (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में अब छठीं और नौवीं के विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2018-19 में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई करेंगे। ऐसा होने से अब बच्चों का शिक्षा का स्तर भी सुधरेगा। कुछ दिन पहले स्कूल में हुई एसएमसी की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है।
प्रधानाचार्य दिनानाथ शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समीति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से अभिभावक भी खुश हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस बाबत शिक्षा विभाग को पत्र के माध्यम से इंग्लिश मीडियम की पुस्तकों की डिमांड भेज दी गई है। बच्चों में इंग्लिश बोलने, पढ़ने व सीखने में रुचि बढ़े इसके लिए अगले सत्र से दो कक्षाओं में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई करवाई जाएगी। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि अगले सत्र से कक्षा 6 व 9 में इंग्लिश माध्यम से अपने बच्चों को गुणात्मक शिक्षा दिलवाने के लिए सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाएं। उन्होंने बताया कि बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने के लिए स्कूल की तरफ से टाई व बेल्ट लगवा दी गई है।