{"_id":"5a0b14f34f1c1bf4688bb34f","slug":"41510675699-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों को ताक पर मालवाहक वाहनों में ढोए जा रहे मजदूर: समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों को ताक पर मालवाहक वाहनों में ढोए जा रहे मजदूर: समिति
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने आरोप लगाया है कि कीरतपुर-नेरचौक सड़क निर्माण कर रही फोरलेन कंपनी नियमों को ताक पर रखकर कार्य कर रही है। उक्त परियोजना में सड़क निर्माण में कार्य कर रहे मजदूरों को मालवाहक वाहनों व ट्रैक्टरों में भरकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा है। इससे कंपनी उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। यहीं नहीं बाहरी राज्यों से आए मजदूरों के लिए रहने, खाने-पीने की व्यवस्थाएं भी सही नहीं हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि कंपनी मजदूरों का शोषण कर रही है।
फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा का कहना है कि कंपनी के अधिकारी एसी वाहनों में घूमते हैं। लेकिन, मजदूरों को ले जाने के लिए बस तक की व्यवस्था नहीं है। इससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। समिति का आरोप है कि प्रशासन व पुलिस विभाग को सब कुछ पता होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस बाबत कई बार प्रशासन को भी बता चुके हैं। लेकिन, कंपनी नियमों को ताक पर रखकर मजदूरों को मालवाहक वाहनों में एक जगह से दूसरी जगह ले जा रही है।
वहीं एसपी बिलासपुर अंजुम आरा का कहना है कि पुलिस ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है, जो मालवाहक वाहनों में लोगों को ले जा रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।