{"_id":"59ef767e4f1c1bd0538b9295","slug":"41508865662-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुगली के दस परिवारों को नहीं मिल रहा पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुगली के दस परिवारों को नहीं मिल रहा पीने का पानी
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
water logo
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत हरलोग पंचायत के गांव डुगली के कई परिवार इन दिनों पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। विडंबना यह है कि केवल दस परिवारों को ही पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। जबकि पूरे गांव में पानी आ रहा है। इस बारे में प्रभावित परिवार संबंधित विभाग को भी बता चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हो पाई है।
ग्रामीणों ने चेताया है कि अगर पानी की समस्या हल नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों मदन सिंह, रतन सिंह, अरुण कुमार, लेखराम, राकेश, हरदेई, कमल देव, नारायण सिंह व व्यासा देवी ने बताया कि विभाग द्वारा गांव में सार्वजनिक नल लगाए गए हैं, लेकिन कई दिनों से सूखे पड़े हैं। यह गांव उठाऊ पेयजल योजना परणाल तयूंन खास से जोड़ा गया है। कुठेड़ा अनुभाग के तहत पानी आता है। यहां पर बनाए गए स्टोरेज टैंक में पर्याप्त जल भंडारण है, लेकिन फिर भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन मात्र आश्वासन ही मिले। समस्या को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सहायक अभियंता कंदरौर से भी मिला और समस्या से अवगत करवाया।
सहायत अभियंता आईपीएच विभाग देवराज चौहान का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। जल्द ही समस्या हल कर दी जाएगी।