फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   रणधीर शर्मा ने पंचायतों में फूंका चुनावी बिगुल

रणधीर शर्मा ने पंचायतों में फूंका चुनावी बिगुल

Thu, 19 Oct 2017 12:41 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
रणधीर शर्मा ने पंचायतों में फूंका चुनावी बिगुल
bjp logo - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं श्री नयनादेवी विधानसभा विधायक रणधीर शर्मा ने बुधवार को तंबौल के गांव नाल, री पंचायत री के गांव के गांव लखनू में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। रणधीर शर्मा ने कहा कि जनता वीरभद्र सरकार के माफियाराज और जंगलराज से फैलाने के कारण परेशान हैं। हिमाचल प्रदेश की जनता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व के कारण भारतीय जनता पार्टी की ओर आकर्षित हो रही हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री से भी पूछा कि इन पांच सालों में कैबिनेट स्तर का रैंक होते हुए भी विधानसभा के लिए क्या किया? नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के लिए कोठीपुरा में 1500 करोड़ की लागत से बनने वाले एम्स संस्थान स्वीकृत करवाकर शिलान्यास करवा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से दुनिया में देश का नाम रोशन किया और आतंकवाद, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसी समस्याओं का समाधान करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं, उससे साफ है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी। कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद भी 65 राष्ट्रीय राजमार्ग, केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईआईआईटी, आईआईएम, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और एम्स जैसी संस्थान दिए गए हैं। इससे हिमाचल की जनता अब प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए हिमाचल में भाजपा की सरकार बनाएगी। इस मौके पर कै. चौधरी राम, कल्पना शर्मा प्रधान ग्राम पंचायत री, हिमा देवी अध्यक्ष बीडीसी स्वारघाट, पूर्व जिला परिषद सदस्य बाबा मनमोहन सिंह, कै. गंगाराम, जगदीश बीडीसी सदस्य, बलबीर सिंह पप्पी पूर्व प्रधान टोबा, सोमा देवी और हरिशरण परमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed