फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   41 girls received the HPV vaccine at the camp.

Bilaspur News: शिविर में 41 बेटियों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन

Mon, 25 May 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
41 girls received the HPV vaccine at the camp.
31 मई को 30 स्वास्थ्य संस्थानों में लगेगा विशेष टीकाकरण कैंप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत विशेष एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जिले भर में 41 बेटियों का टीकाकरण किया गया। अभियान के अगले चरण के तहत 31 मई को भी जिला के भर के 30 स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष एचपीवी टीकाकरण कैंप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में 14 साल की आयु पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। जिला में 2,735 पात्र बालिकाओं में से 24 मई तक 1,061 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। जिले में 39 प्रतिशत कवरेज हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य खंडवार टीकाकरण के अनुसार मार्कंड क्षेत्र में 246, घुमारवीं में 311, झंडूता में 343 और श्री नयना देवी जी क्षेत्र में 161 बालिकाओं का टीकाकरण 29 मार्च से 24 मई तक किया जा चुका है।
उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वह छूटी हुई पात्र बालिकाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed