{"_id":"6547a558e422ec3a3f082956","slug":"4-thousand-devotees-visited-maa-nayanadevi-on-ahoi-ashtami-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-8234-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अहोई अष्टमी पर 4 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अहोई अष्टमी पर 4 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी के दर्शन
विज्ञापन
सुरक्षा कर्मियों ने एक-एक कर मंदिर में भेजे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में रविवार को अहोई अष्टमी के उपलक्ष्य पर करीब 4 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
अहोई अष्टमी के दौरान सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में पहुंचने का क्रम जारी हो गया था। दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की कतार मुख्य द्वार को पार कर गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के बाहर होमगार्ड के जवान और मंदिर के अंदर सुरक्षाकर्मी डटे रहे। श्रद्धालुओं को एक-एक कर मंदिर में दर्शन के लिए भेजा गया। मंदिर के मुख्य द्वार के पास बस्सी पठाना के श्रद्धालुओं ने छबील लगाई गई, जिसमें श्रद्धालुओं को पेयजल वितरित किया गया। स्थानीय दुकानदार गोल्डी और अजय कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते इन दिनों मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई है। पिछले कुछ दिनों से बहुत कम संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे थे, लेकिन रविवार को अहोई अष्टमी पर श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई। इससे व्यापारी वर्ग को राहत मिली है। रविवार को दिनभर बाजार में भी काफी चहल-पहल नजर आई।