{"_id":"6172c81a01ecaa168f0f884f","slug":"38-thousand-families-selected-in-jan-arogya-yojana-cmo-bilaspur-news-sml3880080117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आरोग्य योजना में 38 हजार परिवार चयनित : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आरोग्य योजना में 38 हजार परिवार चयनित : सीएमओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले के 38 हजार परिवार चयनित हुए हैं। इनमें से 26 हजार 539 परिवारों के कार्ड बनाए हैं। आयुष्मान भारत के अंतर्गत कैंसर और हृदय रोग सहित 1800 बीमारियां शामिल हैं।
पंजीकृत परिवारों का निशुल्क इलाज उपलब्ध करवाया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े अस्पतालों में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पंजीकृत परिवारों का निशुल्क इलाज उपलब्ध करवाया जाता है। इस योजना में भारत सरकार के सामाजिक आर्थिक जातिगत गणना सर्वेक्षण 2011 के चयनित परिवार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 2014-15 के लाभार्थी शामिल हैं।
योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान है। आयुष्मान भारत के अंतर्गत कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों सहित 1800 बीमारियां शामिल हैं। जानकारी के लिए 14555 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, लगभग 5000 लाभार्थियों ने प्रदेश में चयनित 220 अस्पतालों में 6 करोड़ 33 लाख रुपये व्यय कर मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जा चुकी है।