फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   35 women of Rajpura took training in mushroom production

Bilaspur News: राजपुरा की 35 महिलाओं ने लिया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण

Fri, 23 Feb 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
35 women of Rajpura took training in mushroom production
-पंचायत में 10 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर की ओर से ग्राम पंचायत राजपुरा में चल रहा मशरूम उत्पादन के 10 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इस शिविर में पंचायत राजपुरा की 35 महिलाओं ने उन्नति प्रोजेक्ट के तहत मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण प्राप्त किया।


शिविर के समापन पर खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे स्वरोजकार के तौर पर मशरुम उत्पादन से जुड़कर अपनी आजीविका कमा सकते हैं। संस्थान के निदेशक मंगत राम भारद्वाज ने बताया कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से चलाया जा रहा है। यह जिले के बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए कई गतिविधियों में निशुल्क प्रशिक्षण देता है। उन्होंने बताया कि संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 45 साल के युवाओं के लिए ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग बनाना, खिलौना बनाना, कंप्यूटर बेसिक, मोटर ड्राइविंग आदि में प्रशिक्षण देता है। अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने भी लोगों को बैंक की ओर से चलाई जा रही अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा योजना आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत प्रधान हेमा देवी, पंचायत सचिव सुरेश कुमार, बीडी सांख्यान, संकाय सदस्य लीना शर्मा, ऑफिस असिस्टेंट अजय चंदेल और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed