{"_id":"6739ed335436bfa7c2070209","slug":"35-thousand-devotees-paid-obeisance-at-shri-nayanadevi-ji-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-126693-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में 35 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में 35 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Sun, 17 Nov 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी मंदिर में मां के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
-श्रद्धालुओं ने हवन में डाली आहुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार को करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डालीं और परिवार की सुख शांति के लिए कामना की।
मंदिर के द्वार सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु खोल दिए गए थे। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भी पहुंचे। जत्थों में श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा था। दोपहर तक श्रद्धालुओं की लाइन सेक्टर नंबर पांच तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने उचित प्रबंध किए थे। कतार में ही श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के लिए भेजा गया। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर हवन करके अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर समाजसेवी संस्थाओं ने मंदिर द्वार के पास जल सेवा का आयोजन किया गया।