फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   35 LAKHS RUPEES COST TIRING DESTROYED IN JANDUTA BILASPUR WITH IN SEVEN MONTH

सात माह पहले ही 35 लाख से हुई सड़क की टारिंग उखड़ी, लोगों में रोष

Sat, 18 Dec 2021 12:45 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
35 LAKHS RUPEES COST TIRING DESTROYED IN JANDUTA  BILASPUR WITH IN SEVEN MONTH
झंडूता और घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अन्तिम छोर की पनोल सुकड़ी सुनहानी बरठीं खस्ताहाल सड़क। - फोटो : BILASPUR
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता और घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर की पनोल- सुकड़ी -निहान- सुन्हानी- बरठीं सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है।
विज्ञापन

सड़क की टारिंग सात माह पहले ही करीब 35 लाख रुपये की लागत से हुई है। सड़क की खस्ताहालत के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बना है। आए दिन वाहन चालकों में तनातनी हो रही है। दुर्घटनाओं को लेकर हो रहे झगड़ों को निपटाने के लिए पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क मार्ग ठीक नहीं हुआ तो लोग विभाग के कार्यालय का घेराव करने से गुरेज नहीं करेंगे।
लोक निर्माण विभाग घुमारवीं ने पनोल से वाया सुकड़ी-सुन्हानी-बरठीं सड़क पर ठेकेदार के माध्यम से 35 लाख रुपये खर्च कर करीब चार किलोमीटर पर टारिंग का कार्य करवाया था। कुछ समय बाद ही सड़क की टारिंग उखड़ने लगी। मौजूदा समय में सड़क जर्जर हालत में बदल चुकी है। लोगों ने सड़क की टारिंग की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है। अन्य जिलों से भी धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ दयोटसिद्ध में जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पनोल के प्रधान धर्म पाल ठाकुर, अमरपुर पंचायत प्रधान दीनानाथ सहित अमित शर्मा, नीरज, रितेश, हेतराम, जीवन राणा, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, राज कुमार, प्रेम लाल, कमलेन्द्र, दीपक, सतीश कुमार, शैलजा, सीता राम, रूपलाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। दोनों ओर गहरी खाई होने के कारण एक-दूसरे वाहन को पास देना मुश्किल हो गया है। वाहनों का नुकसान हो रहा है। चालकों में झगड़े होना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल घुमारवीं के अधिशाषी अभियंता दीपक कपिल ने बताया कि सड़क का कार्य ठेकेदार के माध्यम से करवाया गया है। बताया कि सड़क मार्ग पर मरम्मत का कार्य ठेकेदार से करवाया जाएगा। लोगों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed