{"_id":"692448df55869ae6b008c4c6","slug":"35-day-beauty-management-training-to-begin-at-uco-arseti-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-149001-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: यूको आरसेटी में शुरू होगा 35 दिवसीय सौंदर्य प्रबंधन प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: यूको आरसेटी में शुरू होगा 35 दिवसीय सौंदर्य प्रबंधन प्रशिक्षण
Mon, 24 Nov 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
महिला बीट की खबर
जिले की बेरोजगार युवतियों के लिए स्वरोजगार का बड़ा मौका
प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इच्छुक करें आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) बिलासपुर द्वारा जिले की बेरोजगार युवतियों के लिए 35 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण न केवल सिद्धांत पर आधारित होगा, बल्कि प्रशिक्षुओं को ब्यूटी पार्लर के सभी कार्यों का व्यावहारिक अनुभव भी दिया जाएगा। कोर्स के लिए आवश्यक सामग्री भी संस्थान की ओर से उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है।
संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपनी कौशल क्षमता के दम पर अपना ब्यूटी पार्लर व्यवसाय शुरू कर सकें। पहले भी कई युवतियां यह प्रशिक्षण लेकर सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय संचालित कर रही हैं और अच्छा आय स्रोत बना चुकी हैं। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित है। यह संस्थान जिले के ग्रामीण युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करता है।
संस्थान अनेक व्यावसायिक गतिविधियों में प्रशिक्षण देकर युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करता है। संस्थान की ओर से बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है। इनमें मुख्य रूप से ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग बनाना, खिलौना निर्माण, कंप्यूटर बेसिक, मोटर ड्राइविंग सहित अनेक गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बैंक की विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है। साथ ही उन्हें स्वरोजगार हेतु उपलब्ध ऋण सुविधाओं जैसे मुद्रा लोन, स्टैंड-अप इंडिया और अन्य वित्तीय सहायता योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जाता है, ताकि प्रशिक्षु प्रशिक्षण के बाद अपना व्यवसाय शुरू करने में सक्षम हों। संस्थान ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक प्रशिक्षार्थी जल्द से जल्द अपना आवेदन भरें। सुविधा के लिए संस्थान ने एक क्यूआर कोड भी जारी किया है, जिसे स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि ठान लो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से हर युवती आत्मनिर्भर बन सकती है। बेरोजगार युवतियों से अपील है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।