{"_id":"5eda75428ebc3e90807fe991","slug":"33-crore-spent-on-health-bilaspur-news-sml334841031","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 करोड़ से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 करोड़ से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी मजबूत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए 33 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। मंजूर बजट के उपयोग के लिए स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। कुछ प्रस्तावित प्रोजेक्ट के टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। जबकि, कई की टेंडर प्रक्रिया पाइपलाइन में है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिला अस्पताल में 10 करोड़ रुपये की लागत से 100 बैड का मदर चाइल्ड केयर यूनिट बनाया जाएगा। विभाग ने निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। यूनिट बनने से महिलाओं और बच्चों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा जिले के नागरिक अस्पतालों और उप स्वास्थ्य केंद्रों की हालत सुधारने के लिए भी करोड़ों का बजट जारी हुआ है। अब इन अस्पतालों में भी लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
बतातें चलें कि जिला के विस क्षेत्र घुमारवीं के सिविल अस्पताल घुमारवीं के लिए 10 करोड़, झंडूता के तलाई सीएचसी के लिए 4 करोड़ और श्री नयना देवी जी के सीएचसी घंवाडल के लिए 9 करोड़ का बजट जारी हुआ है। इस बजट से अस्पतालों में मूलभूत ढांचा मजबूत किया जाएगा। वहीं बिस्तरों की भी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
0
इनसेट
स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी को प्रयास जारी
- जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई प्रोजेक्ट का कार्य प्रगति पर है। मैं खुद इन प्रोजेक्टों की प्रगति की अपडेट ले रहा हूं। तलाई सीएचसी के लिए लगभग 9 बीघा जमीन को मंजूरी दे दी गई है।
राजेश्वर गोयल, उपायुक्त बिलासपुर
0
इनसेट
- स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जिला के चार विस क्षेत्र में कार्य चला है। इसके लिए विभाग द्वारा जरूरी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। कुछ एक प्रोजेक्ट के लिउ टेंडर हो चुके हैं और कुछ प्रक्रिया में है।
डॉ.प्रकाश दड़ोच, सीएमओ बिलासपुर