फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्कूली बसों की पासिंग आज से शुरू, बारीकी से होगी जांच

स्कूली बसों की पासिंग आज से शुरू, बारीकी से होगी जांच

Mon, 11 Mar 2019 10:38 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बसों की पासिंग आज से शुरू, बारीकी से होगी जांच
electric bus shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर में बिना सीसीटीवी कैमरों और जीपीएस सिस्टम के स्कूली बसें पास नहीं होंगी। प्रदेश में बढ़े स्कूल बस हादसों को लेकर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। बिलासपुर में 12, 13 और 14 मार्च को स्कूली बसों की पासिंग रखी गई है जिनमें बसों की जांच की जाएगी, जिसके बाद उन्हें चलने की अनुमति दी जाएगी।
इसके अलावा जो नई स्कूली बसों का पंजीकरण आरटीओ कार्यालय में होने को पहुंच रहा है, उसमें भी पूरी जांच पड़ताल की जा रही है। किसी भी तरह की कमी होने पर बस मालिकों व स्कूल संचालकों को दोबारा से बसों में मापदंड पूरे करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

आरटीओ का कहना है कि बसों की पासिंग के लिए तीन तिथियां निर्धारित की गई हैं जिसमें 12 मार्च को सदर क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों की पासिंग होगी, जबकि 13 मार्च को सुन्हाणी में झंडूता विस क्षेत्र के स्कूलों की बसों की और 14 मार्च को एचआरटीसी वर्कशॉप में घुमारवीं विस क्षेत्र के स्कूली बसों की पासिंग होगी। इस दौरान यह जांच की जाएगी कि स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरे या जीपीएस सिस्टम लगा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ बिलासपुर सिद्धार्थ आचार्य का कहना है कि स्कूल बसों की पासिंग के लिए तिथियां चयनित की गईं हैं। बसों में मापदंड पूरे होने के बाद ही उन्हें पास किया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने सख्त आदेश जारी किए हैं जिसे लेकर आरटीओ बिलासपुर कार्यालय में कार्य किया जा रहा है।

इनसेट....
यह जरूरी है स्कूली बसों में होना
निजी स्कूली बसों में सरकार की ओर से कई बदलाव किए गए हैं। स्कूल बस में स्कूल का नाम लिखना जरूरी है, जबकि प्रधानाचार्य का मोबाइल नंबर, बस मालिक का नाम, चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर सहित अन्य जरूरी नंबर होना अनिवार्य है ताकि आपातकाल में किसी भी तरह की सहायता समय पर मिल सके।
------------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed