फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नलवाड़ी मेले में इस बार होगी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता

नलवाड़ी मेले में इस बार होगी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता

Wed, 16 Jan 2019 10:50 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
नलवाड़ी मेले में इस बार होगी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले को आकर्षित बनाने के लिए इस बार जिला प्रशासन एडवेंचर स्पोर्ट्स में आने वाली पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न जगहों से पैराग्लाइडर पायलट पहुंचेंगे जो अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे।
जिला प्रशासन की ओर से हर साल नलवाड़ी मेले को आकर्षक बनाने के लिए कोई न कोई ऐसे इवेंट करवाता है जिससे लोगों का आकर्षण मेलों में बना रहे। इसी कड़ी में इस बार जिला प्रशासन ने पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया है। प्रशासन की माने तो एक तो इससे लोगों का मनोरंजन भी होगा वहीं दूसरी ओर बिलासपुर में एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू करने की संभावनाओं को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिलासपुर के बंदला धार पर पैराग्लाइडिंग साइट है, जहां पर देश व विदेशों से पैराग्लाइडर पायलट पहुंचते हैं और यहां पर पैराग्लाइडिंग के गुर सीखते हैं। अगर हवा में पैराग्लाइडर बंद हो जाए तो कैसे खुद को सुरक्षित रखा जाना है यह जानते हैं क्योंकि गोबिंद सागर झील होने के चलते यहां पर मुसीबत में फंसे पैराग्लाइडर आसानी से पानी में उतर सकते हैं। जबकि टूरिज्म विभाग बंदला स्थित पैराग्लाइडिंग साइट को नोटिफाई कर चुका है। ऐसे में यह पहली बार है कि नलवाड़ी मेले में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं होने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने बताया कि नलवाड़ी मेेले में इस बार पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी जिसमें हर जगह से पैराग्लाइडर पायलट आएंगे और अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। लोगों का भी खासा मनोरंजन होगा।
------------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed