{"_id":"5b8ff0e7867a557f233453b8","slug":"31536159975-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिक्कर में शिक्षक दिवस के मौके पर बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिक्कर में शिक्षक दिवस के मौके पर बैठक आयोजित
Updated Wed, 05 Sep 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों को निशुल्क वर्दी नहीं मिलने पर जताया रोष
टिक्कर स्कूल में शिक्षक दिवस पर समस्याओं पर किया मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। राजकीय प्रारंभिक पाठशाला टिक्कर में अध्यापक दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर परिसर की दोनों पाठशालाओं माध्यमिक तथा प्राथमिक की संयुक्त आम सभा का भी आयोजन किया गया। आम सभा में शिक्षक संवाद कार्यक्रम आयोजन में पाठशाला की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
सत्र 2018-19 में विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार की तरफ से मिलने वाली निशुल्क वर्दी नहीं मिलने पर अभिभावकों में प्रदेश सरकार तथा शिक्षा विभाग के प्रति गहरा रोष है। पाठशाला में पिछले दस वर्षों से रिक्त शास्त्री, ओटी तथा शारीरिक अध्यापक के पद नहीं भरने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
हालांकि इस पाठशाला में खंड स्तर पर सर्वाधिक बच्चों की संख्या है। पाठशाला में खेल के मैदान में पत्थर व मिट्टी पड़े होने के कारण विद्यार्थियों को खेलने की गंभीर समस्या आ रही है। माध्यमिक पाठशाला टिक्कर में तीन दिव्यांग बच्चे भी हैं जिनके लिए इस सत्र 2018-19 में कोई भी अध्यापक उपलब्ध नहीं करवाया गया है। प्राथमिक पाठशाला टिक्कर में लड़कों के लिए शौचालय नहीं होने के कारण इन बच्चों को माध्यमिक स्कूल टिक्कर के लड़कों के शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान विजय पाल ठाकुर एवं कुलदीप ठाकुर, मुख्य शिक्षक रमेश चंद व मनोरमा ठाकुर तथा अभिभावकों में सुनील ठाकुर, प्रभु राम, मदन, लेखराम, जोगिंद्र, तृप्ता देवी, कुसुम लता, मीना, मजिदां, सरस्वती, मीना व रीतू तथा पाठशाला अध्यापक रविकांत व रामलाल उपस्थित रहे।