{"_id":"5b840ebb42c79246633fdf61","slug":"31535381179-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करलोटी कृषि सभा में अनियमितताओं का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करलोटी कृषि सभा में अनियमितताओं का अंदेशा
Updated Mon, 27 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करलोटी कृषि सभा में अनियमितताओं का अंदेशा
सभा के खाताधारकों का आरोप, समय पर नहीं मिल रहा उन्हें अपना पैसा
दि करलोटी कृषि सभा का चल रहा है अब ऑडिट
अमर उजाला ब्यूरो
बरठीं(बिलासपुर)। दि करलोटी कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित पपलाह के सचिव की अचानक मृत्यु होने से सभा में लेनेदेन सही तरीके से नहीं होने की वजह से सभा पर से लोगों का विश्वास उठता हुआ नजर आ रहा है। लोगों को जरूरत पड़ने पर कोई भी पैसा नहीं मिल रहा है। इस कारण लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है।
दि करलोटी कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित पपलाह में इसी महीने ऑडिट के लिए आए हुए अधिकारी को छोड़ने के लिए सभा सचिव गए हुए थे तथा उसको छोड़कर आने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। सभा के कमेटी सदस्य उसको हमीरपुर अस्पताल ले गए थे तथा वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जहां पर उसकी मृत्यु हो गई थी।
सचिव की मृत्यु के बाद सभा कमेटी ने आपातकालीन बैठक बुलाकर सभा के सहसचिव को सभा का कार्यभार सौंप दिया है तथा फैसला लेकर सभा का ऑडिट करवाया जा रहा है।
सभा के खाताधारकों में कुलदीप सिंह, जीतराम, अशोक कुमार, ओम प्रकाश, उधोराम, कुलतार, मदन लाल, शक्ति सिंह, कश्मीर सिंह, धर्म सिंह, राकेश, सूरतराम, अशोक कुमार, मान सिंह, मलकीयत सिंह, ताराचंद, बुद्धि सिंह, दलेल सिंह, लेखराम, धर्म सिंह, आनंद कुमार, शूरम सिंह, मोहिंद्र सिंह, जयसिंह, बलदेव सिंह, भागसिंह, अंकुश, सुखराम, राकेश, राजकुमार, बेलीराम, कर्म सिंह सहित करीब सौ लोगों ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि सभा में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभा सचिव की अचानक मृत्यु होने के बाद सभा के कमेटी सदस्यों ने अपने चहेतों को पैसे ही खाते में से निकालकर दिए। जबकि अन्य खाताधारक अपने पैसे निकालने के लिए सभा कार्यालय आए तो उन्हें उनके पैसे नहीं दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत करके अपनी बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई, मकान बनाने सहित अन्य कार्यों के लिए सभा में धन जमा करवाया था लेकिन अब हमें हमारा पैसा समय पर नहीं दिया जा रहा है।
वहीं सभा के प्रधान सुरेश पटियाल ने बताया कि सभा का ऑडिट चला हुआ है तथा ऑडिट पूरा होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ऑडिट कर रहे सेवानिवृत्त अंकेक्षक अधिकारी देवराज डोगरा ने बताया कि सभा का ऑडिट किया जा रहा है। गड़बड़ी के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। फिलहाल पूर्व सभा सचिव की प्रापर्टी को अटैच करने के लिए जिला कार्यालय गए हैं।
जिला सहायक पंजीयक अधिकारी रमेश शर्मा ने बताया कि फोन द्वारा सभा में चल रही समस्या के बारे में जानकारी मिली है। अभी ऑडिट चला हुआ है तथा ऑडिट पूरा होने के बाद ही सभा में अनियमितता के बारे में कुछ बताया जा सकता है। खाताधारकों को डरने की कोई जरूरत नहीं।
-----------------
...जारी