{"_id":"5b82b4c642c792464c73e108","slug":"31535292614-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर बांधी राखी, मांगी दीर्घायु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर बांधी राखी, मांगी दीर्घायु
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
राखी पर्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बिलासपुर में धूमधाम से मनाया गया। इस दिन बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। सुबह से ही बाजारों और मंदिरों में खासी रोनक रही। सोशल मीडिया पर भी युवाओं ने राखी बांधने के साथ अपने फोटो शेयर किए। जबकि व्हाट्सएप में भी स्टेट्स के तौर पर राखी बांधते हुए फोटो रखे गए। जबकि कुछ बहनों ने भाइयों से मिले पैसे को केरल में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की राहत के लिए दान कर दिया।
वहीं दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास स्थान पर ब्रह्माकुमारी संस्था से आई बहनों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। स्वास्थ्य मंत्री ने शुभकामनाओं और आशीष के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके अलावा रक्षा बंधन के अवसर पर कुछ बहनों ने भाइयों से मिले पैसे को केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए दान कर दिया।
बाक्स के लिए---
1. मंदिरों और बाजार में रही रौनक
रक्षा बंधन के दिन वीरवार को मंदिरों और बाजार में काफी रौनक देखने को मिली। मिठाई व गिफ्ट की दुकानों पर महिलाओं व युवतियों की भीड़ रही। सुबह से शाम तक बाजार में खरीदारी का दौर जारी रहा। कपड़ों की दुकानों पर भी काफी भीड़ दिखी। उधर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डियारा सेक्टर व श्री दुर्गा मंदिर रौड़ा सेक्टर में भी भक्तों ने राखी पर्व पर माथा टेका।
विज्ञापन
2. 10 से 150 रुपये तक बिकी राखी
बिलासपुर बाजार में राखी 10 से 150 रुपये तक बिकी। इसमें मिक्कीमाउस, पौकेमौन, नौड़ी व डोरेमौन सहित कई कॉर्टून की राखियां बच्चों की पहली पसंद रहीं। इसके अलावा युवतियों ने राखी पर्व पर विशेष रूप से तैयार कपों में भी काफी दिलचस्पी दिखाई, जो कि 150 से 200 रुपये तक बिका।