{"_id":"5a43d7334f1c1bb34a8b8bff","slug":"31514395443-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघस पुल पर लगा ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघस पुल पर लगा ट्रैफिक जाम
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। शिमला से शपथ समारोह में भाग लेकर लौट रही गाड़ियों के कारण घाघस पुल के पास लंबा जाम लगा रहा। शाम करीब पांच बजे के बाद हालत ऐसी हो गई कि घाघस पुल पार करने में भी वाहनों को आधे घंटे का समय लग गया। इस कारण आम लोगों के साथ मनाली की ओर से जा रहे सैकड़ों सैलानियों को भी परेशानियों से दोचार होना पड़ा।
वहीं, मौके पर पुलिस की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों की परेशानियां और बढ़ गईं। मौके पर एक ही पुलिस कर्मी तैनात था। उल्लेखनीय है कि घाघस पुल के पास ऐसे ही जाम की समस्या बनी रहती है। लेकिन बुधवार को शिमला से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ से समस्या और बढ़ गई। शिमला से हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग होता है। बुधवार को शिमला की ओर से सैकड़ों वाहनों के आने से लंबा जाम लगा रहा। हालत ऐसी हो गई थी कि वाहनों को पुल क्रास करने के लिए आधा घंटा लगा रहा था। हाईकोर्ट ने हाईवे किनारे से सभी अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए हैं। लेकिन इसके बाद भी घाघस और आसपास के क्षेत्रों में अवैध कब्जा धारकों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस कारण भी यहां जाम की समस्या बनी हुई है।