फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिले में धूमधाम से मनाया बाल दिवस

जिले में धूमधाम से मनाया बाल दिवस

Tue, 14 Nov 2017 11:28 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिले में धूमधाम से मनाया बाल दिवस
बिलासपुर। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


घुमारवी उपमंडल की ग्राम पंचायत पड्यालग में बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा ने मुख्य रूप से शिरकत की। बाल मेले में बच्चों ने कविता, डांस, नाटक आदि प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। बाल मेले के दौरान सुपरवाइजर अनिल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। रावमापा कुठेड़ा में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। भाषण, चंमच दौड़, जलेबी दौड़, रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनानाथ शर्मा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत नौणी के आंगनबाड़ी में बाल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य संगीता चौधरी ने शिरकत की। जबकि प्रधान निर्मला राजपूत भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस मौके पर बच्चों में पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। महिला मंडल प्रधान सुनीता चौहान, सहायक समूह की प्रधान सुनीला, सुरेंद्रा और आगनबाड़ी वर्कर पार्वती, गंगा, सुषमा, सुनीता, सुनैना, मीना सहित अन्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्फा पब्लिक सीसे स्कूल बरठीं में भी बाल दिवस मनाया गया। पाठशाला के प्रधानाचार्य टीडी शर्मा, अध्यापकों व बच्चों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। बच्चों को चॉकलेट बांटकर बाल दिवस की बधाई दी। बच्चों ने कविता, बाल गीत व समूह गान प्रतियोगिता में भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गेहड़वी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य व्यास बिंदू चंदेल ने की। जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, मेंढक दौड़, तीन टांग दौड़, थैला दौड़, रस्साकसी, मटका फोड़, कुर्सी दौड़, कबड्डी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए।

उच्च विद्यालय भगेड़ में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर के सौजन्य से जिला स्तरीय बाल आयुष मेला धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक महेंद्र प्रकाश ने की। इस अवसर पर विभाग ने प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। ग्राम पंचायत तल्याणा में बाल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र तल्याणा-1 व 2, लुहारड़ा, समैला, सिंधर, कोठी, भरेड़ी, बैहल नवाना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ की।

वहीं राजकीय कन्या स्कूल बिलासपुर में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की छात्राओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य राजीव भारद्वाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। घुमारवीं के मिनर्वा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस पर ग्रैंड पैरेंट्स डे और चिल्ड्रन डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों के दादा-दादी, नाना-नानी ने कार्यक्रम में शिरकत की। स्कूल के प्रिंसिपल प्रवेश चंदेल ने बताया कि बच्चों ने गानों पर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed