फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दस फरवरी को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा

दस फरवरी को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा

Sun, 15 Oct 2017 11:25 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
दस फरवरी को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा
परीक्ष्‍ाा - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
जवाहर नवोदय विद्यालय बिलासपुर (कोठीपुरा) में सत्र (2018-19) के लिए छठीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी 2018 को ली जाएगी। फार्म भरने की प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो चुकी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार भट्ट ने बताया कि 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण, 33 प्रतिशत छात्राओं, 15 प्रतिशत एससी, 7.5 प्रतिशत एसटी और 3 प्रतिशत सीटें दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए किसी भी लोकमित्र केंद्र या नवोदय विद्यालय परिसर के लोकमित्र केंद्र में ऑनलाइन फार्म 25 नवंबर से पहले भरा जा सकता है। इसके लिए आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो और संबधित विद्यालय से जारी पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। ग्रामीण क्षेत्र से पात्रता के लिए विद्यार्थी की तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा की पढ़ाई ग्रामीण पाठशाला से होनी चाहिए। अगर विद्यार्थी ने एक दिन भी शहरी क्षेत्र में पढ़ाई की हो तो वह शहरी क्षेत्र से पात्र माना जाएगा। आवेदक अपना अनुक्रमांक लोकमित्र केंद्र से भी प्राप्त कर सकता है। पंजीकरण करवाने और प्रवेश पत्र की प्राप्ति के लिए क्रमश: 35 रुपये और 10 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। बच्चों के अभिभावकों को यह शुल्क लोकमित्र केंद्र में ही अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed