फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   300 artists showed their talent in the audition

Bilaspur News: ऑडीशन में 300 कलाकारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Fri, 29 Mar 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
300 artists showed their talent in the audition
ग्रीष्मोत्सव में भाग लेने के लिए कलाकारों के ऑडिशन खत्म
विज्ञापन

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में देंगे प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में बेहतर स्थानीय गायकों, अन्य कलाकारों के चयन के लिए रखे गए ऑडिशन शुक्रवार को समाप्त हो गए। प्रशासन ने ऑडिशन के लिए एक कमेटी का गठन किया था। इसके समक्ष 26 मार्च से लेकर 29 मार्च तक कलाकारों को ऑडिशन देना था, ताकि सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुत कार्यक्रमों से पहले कलाकारों की स्क्रीनिंग की जा सके।

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव 5 से 9 अप्रैल तक घुमारवीं में मनाया जाएगा। इससे पहले यह ग्रीष्मोत्सव जिला स्तरीय होता था, लेकिन प्रदेश सरकार ने इस साल से इसे राज्य स्तरीय दर्जा दिया है। इसके लिए इन चार दिनों में कुल 300 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर अपनी दावेदारी पेश की। ऑडिशन के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष रामलाल पाठक ने बताया कि चार दिनों में कुल 300 कलाकारों ने भाग लिया। चयनित कलाकारों को जल्द ही फोन के माध्यम से अवगत करवा दिया जाएगा। बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया के दौरान प्रतिभागियों ने स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष दमदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। कमेटी ने बेहतरीन प्रस्तुति पर प्रतिभागियों की पीठ थपथपाई। वहीं खामियों को सुधारने की भी नसीहत दी। ऑडिशन में जिले भर के कलाकारों ने अपने प्रतिभा दिखाई और अब चयनित कलाकारों को सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुति देने का मौका प्रदान किया जाएगा। इस दौरान स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य फूलां चंदेल ,आशा शर्मा, राजेश कुमार, जावेद इकबाल, सुभाष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed