फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   30 solar lights distributed among the people in 10 panchayats of Sadar Vis

Bilaspur News: सदर विस की 10 पंचायतों में लोगों को 30 सोलर लाइटें बांटीं

Sun, 22 Dec 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
30 solar lights distributed among the people in 10 panchayats of Sadar Vis
-सुनील शर्मा ने मांग पर उपलब्ध कराई लाइटें
विज्ञापन

-लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली 10 पंचायतों में 30 सोलर लाइटें लोगों को बांटीं। लोगों की मांग पर यह लाइटें विभिन्न स्थानों पर लगाई गईं।

सुनील शर्मा ने इन लाइटों का प्रबंध अपने स्तर पर किया था। उन्होंने हरलोग, भलस्वाए, मोहरसिंघी, कुठेड़ा, रोहिण, धार टटोह, बरमाणा, हरनोड़ा, जमथल व तलयाणा पंचायत में यह 30 सोलर लाइट प्रदान कीं। इस दौरान उन्होंने लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाों की जानकारी भी प्रदान की और भाजपा की जन विरोधी नीतियों बारे लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद हर वर्ग को लाभान्वित करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने अपनी छह गारंटियां पूरी कर दी हैं। शेष गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। इसके बावजूद भी भाजपा प्रदेश सरकार को गिराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुद्दा विहीन हो चुकी भाजपा विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह से नाकामयाब रही है। केंद्र सरकार के आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद भी मुख्यमंत्री लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि दो साल बीत जाने के बाद भी भाजपा नेताओं का सत्ता का मोह समाप्त नहीं हुआ है। नेता प्रतिपक्ष हर रोज मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं और प्रदेश सरकार को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed