फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   3 km long jam caused due to parking of trolley on the road

Bilaspur News: सड़क पर ट्राला खड़ा करने से लगा 3 किमी लंबा जाम

Sun, 10 Sep 2023 04:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
3 km long jam caused due to parking of trolley on the road
- खारसी में बेतरतीब ढंग से गाड़ियां खड़ी करने से लग रहा जाम
विज्ञापन

-सुबह के समय लोगों को करना पड़ा समस्याओं का सामना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खारसी क्षेत्र में लोगों को लगातार जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार देर रात सड़क पर एक ट्राला खड़ा होने से सुबह तक लंबा जाम लगा रहा। इससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। बेतरतीब ढंग से सड़क पर गाड़ियां खड़ी करने से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।

शनिवार देर रात खारसी क्षेत्र में एक चालक ने सड़क पर अपने ट्राले को खड़ा कर दिया। इसके बाद वह चालक वहां से चला गया। इसके बाद वहां पर खारसी से शालूघाट तक लंबा जाम लगा रहा। जाम इतना अधिक लग गया कि सुबह तक लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। द्रोबड़ पंचायत की प्रधान निशा ठाकुर ने बताया कि वह सुबह के समय शिमला की तरफ जा रही थी। तभी वहां पर लंबा जाम लगा हुआ है। उन्होंने इसके बारे में एसडीएम सदर से बात की और वहां पर पुलिस को शीघ्र इस जाम को खुलवाने के लिए कहा। उस ट्राले की चाबियां उसके अंदर ही लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि लोगों को सुबह के समय बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस क्षेत्र में इस प्रकार गलत तरीके से गाड़ी खड़े करने वाले चालकों के खिलाफ चालान काटे चाहिए। वहीं साई खारसी बीडीसी सदस्य आत्म देव ने कहा कि यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके लिए उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। डीजीपी संजय कुडु को भी उन्होंने इसके बारे में ज्ञापन सौंपा था। कोरोना से पहले कुछ समय तक पुलिस की अच्छी व्यवस्था थी, लेकिन अब समस्या बढ़ रही है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे और उन्हें समस्या से अवगत करवाएंगे। उधर खारसी प्रभारी छजु राम ने बताया कि रात के समय दो गाड़ियां सड़क पर खराब हो गई थी। वह स्वयं मौके पर गए और शीघ्र ही जाम को खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed