फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   3 kg of hashish recovered from Garamod amid Panchayat elections, five arrested

Bilaspur News: पंचायत चुनाव के बीच गरामोड़ से 3 किलो चरस बरामद, पांच गिरफ्तार

Mon, 25 May 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
3 kg of hashish recovered from Garamod amid Panchayat elections, five arrested
गरामोड़ फोरलेन पर पुलिस ने नाकाबंदी कर की कार्रवाई
विज्ञापन

पांचों के खिलाफ स्वारघाट थाना में केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायतीराज चुनाव के बीच जिलेभर में बढ़ाई चौकसी के चलते पुलिस ने गरामोड़ फोरलेन पर कार से 3.005 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने कार में सवार पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। चुनावी माहौल के बीच हुई इस कार्रवाई को पुलिस की सख्ती और सक्रिय निगरानी से जोड़कर देखा जा रहा है।
रविवार सुबह बिलासपुर पुलिस की टीम गरामोड़ फोरलेन पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही पंजाब नंबर की ऑल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने जब चालक और अन्य युवकों से पूछताछ की तो उनके हावभाव संदिग्ध लगे। शक होने पर वाहन की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में रखे काले रंग के बैग से 3.005 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने कार में सवार पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान ठाणेदार पुत्र दयाराम निवासी गांव डीगली, बालीचौकी मंडी, किशन चंद पुत्र गणु राम निवासी गांव दुचार बालीचौकी, गोपाल पुत्र ढेवे राम निवासी गांव बशुट बालीचौकी, भाग चंद पुत्र लोहारू राम निवासी गांव दुचार बालीचौकी और दया राम पुत्र धर्मदास निवासी गांव दुचार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे किस क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। मामले में नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पंचायत चुनावों के चलते जिले की सीमाओं और अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशे जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले के प्रवेश मार्गों, फोरलेन, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नाकाबंदी और गश्त की जा रही है। पुलिस की टीमें संदिग्ध वाहनों और लोगों की नियमित जांच कर रही है।
संदीप धवल, एसपी बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed