{"_id":"6abc105fe93dda29fb01be0a","slug":"282-scouts-and-guides-are-undergoing-training-at-zakatkhana-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-168832-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जकातखाना में 282 स्काउट्स-गाइड्स ले रहे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जकातखाना में 282 स्काउट्स-गाइड्स ले रहे प्रशिक्षण
विज्ञापन
जकातखाना स्कूल में आयोजित तृतीय सोपान शिविर में उपनिदेशक को सम्मानित करते हुए। स्रोत: स्कूल प्र
तृतीय सोपान शिविर के चौथे दिन उप निदेशक उच्च शिक्षा ने किया गतिविधियों का अवलोकन
अनुशासन और सेवा भावना अपनाने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जकातखाना में आयोजित तृतीय सोपान शिविर-2026 के चौथे दिन स्काउट्स एवं गाइड्स को विभिन्न प्रशिक्षण और व्यावहारिक गतिविधियों का अभ्यास करवाया गया। पांच दिवसीय शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 282 स्काउट्स एवं गाइड्स हिस्सा ले रहे हैं। शिविर 30 सितंबर तक चलेगा।
उप निदेशक उच्च शिक्षा नरेश कुमारी चंदेल ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद कर प्रशिक्षण और अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय-पालन, सेवा-भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और टीम भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षण से जुड़े प्रश्न भी पूछे और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। शिविर में प्राथमिक चिकित्सा, गांठ एवं बंधन, दिशा ज्ञान एवं मानचित्र, संकेत एवं संचार, कैंपिंग, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, सेवा कार्य और नेतृत्व विकास का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिविर के संचालन में डीटीसी गाइड कांता देवी, डीटीसी स्काउट्स हिमेश वर्मा, डीओसी गाइड सुमन लता और डीओसी स्काउट्स सुरजीत कुमार सहयोग कर रहे हैं। जिला ग्रोथ कोऑर्डिनेटर सुमन शर्मा गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के समन्वय में सहयोग कर रही हैं।