{"_id":"64c4ec01e795fe89760161e5","slug":"28163-youth-of-the-district-got-the-benefit-of-skill-development-allowance-scheme-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-3234-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले के 28,163 युवाओं को मिला कौशल विकास भत्ता योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले के 28,163 युवाओं को मिला कौशल विकास भत्ता योजना का लाभ
विज्ञापन
- योजना के तहत जिले के छह प्रशिक्षण संस्थानों को मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कौशल विकास भत्ता योजना के तहत बिलासपुर में अब तक 28,163 युवाओं को इसका लाभ मिला है। इसके तहत प्रदेश सरकार ने युवाओं का कौशल विकास करने में 28 करोड़ 45 लाख रुपये व्यय किए हैं। इसी वित्त वर्ष के दौरान जिले में अब तक 3,039 युवा इस योजना के तहत पंजीकृत हो चुके हैं, जिन पर इस साल 30 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है।
उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में इस योजना के तहत छह प्रशिक्षण संस्थानों को मंजूरी मिली है। इसमें झंडूता स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टैली ऑर्गेनाइजेशन, बरठीं स्थित एसएस एजुकेशन, घुमारवीं स्थित स्पेक्ट्रम वेलफेयर एजुकेशन एंड चैरिटेबल सोसायटी संस्थान, सॉफ्टब्रेन इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी संस्थान, बिलासपुर सदर स्थित शिवम इश्यूज फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग संस्थान और श्री एजुकेशन ट्रेनिंग सेंटर शामिल हैं। जिले में युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल विकास पर ध्यान दे रही है और युवाओं के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। इसके लिए सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं और युवाओं को नवीनतम तकनीकों और कौशलों का ज्ञान प्रदान कर रही है।