{"_id":"663e0bc36aa1ed1db00e3d49","slug":"2578-grams-chitta-recovered-from-person-during-blockade-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-117089-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नाकाबंदी के दौरान व्यक्ति से 25.78 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नाकाबंदी के दौरान व्यक्ति से 25.78 ग्राम चिट्टा बरामद
विज्ञापन
- आरोपी घुमारवीं और कुठेड़ा का मुख्य सप्लायर
- आगामी कार्रवाई के लिए झंडूता पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। पुलिस की विशेष टीम ने एक व्यक्ति से 25.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घुमारवीं और कुठेड़ा क्षेत्र का मुख्य सप्लायर है। उसे आगामी कार्रवाई के लिए झंडूता थाना पुलिस को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी भराड़ी के पास वीरवार रात को नाकाबंदी की थी। इसी बीच एक कार को रोका गया। पुलिस के जवानों की पूछताछ के दौरान कार सवार व्यक्ति किसी सामान को सीट के नीचे छुपाने की कोशिश करने लगा। शक पर व्यक्ति और कार की तलाशी ली गई। सीट के नीचे एक पुड़िया बरामद हुई। उसमें 25.78 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपी की पहचान सुनील कुमार गांव कुठेड़ा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।